Places to travel during Diwali : दिवाली के लिए परफेक्ट जगह
दिवाली वैसे तो अपनों के साथ मनाई जाती है, लेकिन अगर इस साल आप किसी कारणवश परिवार या दोस्तों के बीच नहीं पहुँच पा रहे हैं, तो क्यों न इस दिवाली को एक नए अंदाज़ में मनाया जाए? दीपों और मिठाइयों के साथ-साथ दिवाली नए सफ़रों और नए सपनों का त्योहार भी है। त्योहार हमेशा नई खुशियाँ लेकर आते हैं, और घूमकर मनाई गई दिवाली आपको ज़िन्दगीभर याद रह सकती है।
तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी जगहें जहाँ आप इस बार की दिवाली को और भी खास बना सकते हैं:
1. Ayodhya – अयोध्या

उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या दिवाली के पावन पर्व पर दुल्हन की तरह सज उठती है। दीपोत्सव के दौरान ऐसा नज़ारा होता है कि लगता है मानो भगवान राम एक बार फिर वनवास से लौट आए हों। हर साल यहां लाखों दीये जलाए जाते हैं और इस बार लगभग 80,000 दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है।
2. Jaipur- Udaipur जयपुर – उदयपुर
पिंक सिटी जयपुर दिवाली पर कुछ और ही रंग में रंग जाती है। जगमगाती बाजारें, रोशनी से सजे हेरिटेज भवन और हल्की ठंड वाला मौसम इसे दिवाली मनाने के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं। उदयपुर की झीलों और महलों में दिवाली का माहौल किसी सपने जैसा लगता है।
3. Varanasi -वाराणसी

वाराणसी यानी बनारस की दिवाली विश्वभर में प्रसिद्ध है। गंगा घाटों पर दीयों की कतारें, आरती और सजावट का नज़ारा दिलों में बस जाता है। एक बार अगर आप यहाँ की दिवाली देख लें, तो उसे भूलना आसान नहीं।
4. Shimla-Manali-Leh- Ladakh शिमला – मनाली – लेह लद्दाख
अगर आप पहाड़ों से प्यार करते हैं, तो इस बार दिवाली पहाड़ियों की गोद में मना सकते हैं। ठंडी हवाएँ, बर्फ की चादर और शांत वातावरण आपकी दिवाली को जादुई बना देंगे। मनाली, शिमला और लेह में दिवाली एक अलग ही एहसास देती है।
5. Gujarat – गुजरात

Gujarat Diwali Celebrationगुजरात में दिवाली के बाद वाला दिन ‘बेस्टू वरस’ के नाम से मनाया जाता है, जो नया वित्तीय वर्ष माना जाता है। व्यापारियों के लिए यह बहुत खास समय होता है। पारंपरिक सजावट, रोशनी और सांस्कृतिक माहौल इसे घूमने लायक बना देता है।
तो फिर तैयार हो जाइए!
इस दिवाली अपने बैग पैक कीजिए और त्योहार को एक नए अंदाज़ में मनाइए। याद रखिए — सफर भी रोशनी और खुशियों की तरह दिल को रौशन कर जाता है।