Women’s World Cup 2025: महिला क्रिकेट का महाकुंभ शुरू
Women’s World Cup 2025 का आगाज़ हो चुका है। 30 सितंबर 2025 से लेकर 2 नवंबर 2025 तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में अब टीमें सिर्फ खेलने नहीं आ रहीं, बल्कि अपनी ताकत दुनिया को दिखाने के इरादे से मैदान में उतर रही हैं। ICC Women’s World Cup भारत के लिए बेहद ख़ास है क्योंकि भारत और श्रीलंका इस बार टूर्नामेंट की मेज़बानी कर रहे हैं।
ICC Women World Cup Team
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं:
- भारत
- ऑस्ट्रेलिया
- इंग्लैंड
- न्यूज़ीलैंड
- दक्षिण अफ्रीका
- श्रीलंका
- पाकिस्तान
- बांग्लादेश
भारत की उम्मीदें और तैयारियाँ
भारत के लिए यह वर्ल्ड कप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि इतिहास रचने का मौका है। भारत ने पहली बार 1978 में महिला विश्व कप में भाग लिया था, लेकिन आज तक एक बार भी ख़िताब अपने नाम नहीं कर पाया। अब भारतीय टीम और देश को पूरा भरोसा है कि इस बार खिताब भारत की झोली में आएगा।
टीम का संयोजन काफ़ी संतुलित है। Harmanpreet Kaur को कप्तान के रूप में मैदान में उतारा गया है और Smriti Mandhana उपकप्तान की भूमिका में हैं। टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। Pratika Rawal और Kranti Gaud जैसे युवा खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है।
Women’s Cricket World Cup Matches
30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका

5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूज़ीलैंड
26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश
ICC Women World Cup Facts क्या आप जानते हैं?
आज भले ही Men’s World Cup को ज़्यादा तवज्जो मिलती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला विश्व कप की शुरुआत पुरुषों के वर्ल्ड कप से भी पहले हुई थी! पहला महिला वर्ल्ड कप 1973 में इंग्लैं में खेला गया था। इंग्लैंड ने ही वह पहला खिताब जीता था। हालांकि शुरुआती सालों में इस टूर्नामेंट को उतना समर्थन और फंडिंग नहीं मिली, इसलिए यह नियमित रूप से हर 4 साल में आयोजित नहीं हो सका। इंग्लैंड अब तक सबसे सफल टीम है — 7 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है।
Women’s Cricket World Cup Matches – पूरा शेड्यूल
women’s cricket world cup schedule

सितंबर 30 – भारत बनाम श्रीलंका
अक्टूबर 1 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड
अक्टूबर 2 – बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
अक्टूबर 3 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
अक्टूबर 4 – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
अक्टूबर 5 – भारत बनाम पाकिस्तान
अक्टूबर 6 – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
अक्टूबर 7 – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर 8 – ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
अक्टूबर 9 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
अक्टूबर 10 – न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर 11 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका
अक्टूबर 12 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
अक्टूबर 13 – दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर 14 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका
अक्टूबर 15 – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
अक्टूबर 16 – ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर 17 – दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
अक्टूबर 18 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान
अक्टूबर 19 – भारत बनाम इंग्लैंड
अक्टूबर 20 – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर 21 – दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान
अक्टूबर 22 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
अक्टूबर 23 – भारत बनाम न्यूजीलैंड
अक्टूबर 24 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
अक्टूबर 25 – ऑस्ट्रेलिया v/s श्रीलंका
अक्टूबर 26 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
अक्टूबर 26 – भारत बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर 29 – सेमीफाइनल 1
अक्टूबर 30 – सेमीफाइनल 2
नवंबर 2 – फाइनल
महिला क्रिकेट की बदलती तस्वीर
समय के साथ इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है। जहाँ पहले पैसे और पब्लिसिटी की कमी के कारण महिला क्रिकेट को संघर्ष करना पड़ा, आज वही खेल लाखों दिलों की धड़कन बन चुका है। अब टीमें सिर्फ भाग लेने नहीं, बल्कि विश्व मंच पर अपनी ताकत साबित करने के लिए उतरती हैं। दर्शकों, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स का भी इस टूर्नामेंट में जबरदस्त इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है।
2025 का महिला विश्व कप महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। भारत के पास यह सुनहरा मौका है कि वो अपने घर में पहली बार विश्व कप जीतकर इतिहास रच दे। क्या Harmanpreet Kaur की कप्तानी में भारत यह सपना पूरा कर पाएगा? अपना जवाब हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर ज़रूर बताएं ।