YouTube Premium Lite Arrives in India: इंतज़ार खत्म हुआ! जिसका हमें था इंतज़ार, वह समय आ गया। यूट्यूब ने भारत में सस्ता प्रीमियम प्लान लांच किया है यानी अब भारत में यूट्यूब हुआ सस्ता
भारत में YouTube के करीब 491 मिलियन (49.1 करोड़) उपभोक्ता हैं। यानी विश्व में सबसे ज़्यादा सक्रिय उपभोक्ता भारत में हैं, और इसी बड़े बाज़ार को खुश करने के लिए YouTube ने एक कम कीमत वाला सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है — YouTube Premium Lite, जिससे अब यूज़र्स बिना विज्ञापन (ads) के अपनी वीडियो का आनंद ले सकेंगे। इसकी चर्चा ज़ोरों पर है।
तो आइए जानते हैं YouTube Premium Lite के बारे में विस्तार से:
YouTube Premium Lite India Launch 2025 : फिलहाल भारत में YouTube Premium Lite प्लान की खूब चर्चा हो रही है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि YouTube Premium Lite की की
मत भारत में सिर्फ ₹89 है। यानी आप सिर्फ ₹89 खर्च कीजिए और बिना ऐड्स के वीडियो एंजॉय कीजिए। दरअसल YouTube के अलग-अलग तरह के यूज़र्स हैं — ऐसे में जो यूज़र्स महंगा प्लान नहीं लेना चाहते और साथ ही बिना ऐड्स के वीडियो देखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान खास तौर पर लॉन्च किया गया है।
YouTube Premium Lite Features : अगर YouTube Premium Lite के फायदों (benefits) की बात करें तो यूज़र्स ₹89 खर्च करके गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज़ जैसी वीडियो को Affordable ad-free YouTube के रूप में देख सकेंगे। जो लोग YouTube पर लंबी वीडियो दे खते हैं, उनके लिए यह प्लान बेहद फायदेमंद है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी सहित कई डिवाइसेज़ पर काम करता है। यह प्लान YouTube के वर्तमान Premium Plan (₹149 प्रति माह) के मुकाबले में काफी किफायती है।
YouTube Premium Lite vs YouTube Premium India : जहां YouTube Premium Lite में आप महज़ ₹89 खर्च करते हैं, वहीं YouTube Premium के लिए आपको ₹149 खर्च करने पड़ते हैं — यानी जेब पर यह Lite प्लान हल्का और राहत देने वाला है। लेकिन कुछ सीमाएँ भी हैं: YouTube Premium Lite में आप YouTube Music का आनंद नहीं उठा पाएंगे, जो ₹149 वाले YouTube Premium प्लान में शामिल होता है। इसके साथ ही, ऑफ़लाइन डाउनलोड का विकल्प भी आपको Premium Lite में नहीं मिलता। ना ही आप बैकग्राउंड में वीडियो प्ले कर सकते हैं, जैसे कि YouTube Premium में यूज़र्स कर सकते हैं।
क्या YouTube Premium Lite एक Game-Changer होगा? भारत में YouTube का यह ad-free experience लाना कंपनी के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि इससे YouTube यूज़र्स को कितना फायदा होता है, और क्या यूज़र्स इस प्लान से संतुष्ट होते हैं या नहीं। तो आपको क्या लगता है — यह प्लान YouTube को कितना फायदा पहुँचाएगा?
अपना जवाब हमें ज़रूर बताइए।